फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंद्रजीत ने पहाड़ी गीतों पर मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्रजीत ने पहाड़ी गीतों पर मचाया धमाल
विज्ञापन

जिभी में हुआ न्यू ईयर फेस्ट का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के जिभी में जिरो डिग्री न्यू ईयर फेस्ट का आयोजन किया गया। नववर्ष के मौके पर आयोजित इस आयोजन में काफी संख्या में पर्यटक भी शामिल हुए। उत्सव में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए घाटी की सभ्यता, लाइव संगीत हिमाचली नाटी, सहायता समूहों की ओर से बनाए गए पट्टू, कुल्लवी टोपी, पुला, खेतों में उगाई जाने वाली पारंपरिक फसलें, ऊनी वस्त्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिसे पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों ने खूब सराहा। उत्सव में हिमाचली लोक गायक इंद्रजीत ने दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

इंद्रजीत ने ...बुधुआ मामा, ..फूला देई, ..हे मामा लाड़ी शाऊणिए आदि गीतों पर वाहवाही लूटी। इंद्रजीत के गानों पर युवाओं ने खूब ठुमके लगाए। कार्यक्रम के संयोजक भूपेंद्र ठाकुर और सुरेंद्र चौहान ने कहा कि न्यू ईयर फेस्ट का मुख्य उद्देश्य पर्यटन व यहां की सभ्यता को बढ़ावा देना है। भविष्य में इस प्रकार के आयोजन किए जाएंगे। कुल्लू मनाली के साथ-साथ बंजार में काफी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं। बंजार घाटी में कई अनछुए पर्यटन स्थलों को विकसित किए जाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें