फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे और नाटियों से होगा पर्यटकों का स्वागत

विज्ञापन
कुल्लवी नाटी - फोटो : File Photo
विज्ञापन
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली के होटलियर नववर्ष और क्रिसमस की तैयारियों में अभी से जुट गए हैं। इसके लिए पर्यटकों ने अभी से ही ऑन लाइन बुकिंग शुरू कर दी है। क्रिसमस और नव वर्ष में पर्यटकों के मनोरंजन के लिए कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन रखा गया है। पर्यटकों के मनोरंजन के लिए जहां कॉकटेल डिनर होगा तो वहीं डीजे और कुल्लवी नाटी का भी आयोजन होगा। इसके अलावा पर्यटकों के बीच कई तरह की स्पर्धाएं भी होंगी। कप्पल डांस के साथ लैमन डांस और बेबी शो होगा।
विज्ञापन


मनाली होटल एसोसिएशन के प्रधान गजेंद्र ठाकुर ने बताया कि मनाली के निजी होटलियरों द्वारा नववर्ष और क्रिसमस की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पैकेज के साथ डिनर, लंच और ब्रेक फास्ट निशुल्क होगा। हिमाचल पर्यटन विकास निगम के डीजीएम अरविंद सेन ने बताया कि निगम हर साल की तरह इस साल भी रंगारंग कार्यक्रमों का

आयोजन के साथ सैलानियों के मनोरंजन के लिए क्रिसमस क्वीन प्रतियोगिता भी होगी। नव विवाहित जोड़ों के साथ बच्चों के लिए भी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। वहीं मनाली के पर्यटन कारोबारियों को बर्फबारी होने का इंतजार है। बर्फ होने से मनाली का पर्यटन गति पकड़ लेगा। बर्फबारी को लेकर पर्यटन मनाली के होटलियरों से भी जानकारी ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें