फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हजार ने हस्ताक्षर कर लिया वोट देने का संकल्प

विज्ञापन
VOTE - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कुल्लू। जिला स्वीप कोर कमेटी की ओर से मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। शहर के ढालपुर चौक पर चलाए गए हस्ताक्षर अभियान में दो हजार लोगों ने हस्ताक्षर कर वोट देने का संकल्प लिया। अभियान का आगाज पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने की।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा कुल्लू में बहुत से मतदान जागरूकता अभियान आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को मुख्यालय में हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से नागरिकों के लिए एक संकल्प हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान न केवल उन्हें मत देने के लिए कहा गया अपितु यह प्रण भी लिया गया कि आने वाली 9 तारीख को अपने आस-पास के लोगों को वोट देने के लिए जागरूक करेंगे।
इस अवसर पर जिला युवा समन्वयक एवं जिला नोडल अधिकारी स्वीप डॉ लाल सिंह ने कहा कि जिला स्वीप कोर कमेटी की ओर से आने वाले विधानसभा चुनावों में लोगों की सहभागिता को 100 प्रतिशत करने के लिए बहुत से मतदाता जागरूकता अभियान चल रहे हैं। जिला मुख्यालय कुल्लू में हस्ताक्षर अभियान में 2000 लोगों ने हस्ताक्षर कर वोट देने का संकल्प लिया। वहीं बबेली में जवानों को भी मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जागरूक किया गया। जिसमें उन्हें वीवीपैट मशीन की जानकारी दी गई इस दौरान एसीटूडीसी कुल्लू डॉ अमित गुलेरिया, नायब तहसीलदार एवं नोडल अधिकारी मनाली विधान सभा क्षेत्र किशोर ठाकुर और सेक्टर अधिकारी फतेह सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें