फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मार्च को कुल्लू से शिमला जाएंगे 800 अध्यापक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला सीएंडवी अध्यापक संघ ने अध्यक्ष ओम प्रकाश की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया। इसमें समस्त जिला की कार्यकारिणी ने भाग लिया। असमें अध्यापकों की समस्याओं पर विचार किया।
विज्ञापन

संघ ने पेंशन बहाली को कर्मचारियों का अधिकार बताया और पुरानी पेंशन बहाली का समर्थन किया। उन्होंने प्रदेश सरकार से पुरानी पेंशन को जल्द बहाल करने की मांग की। इस बैठक में संघ ने निर्णय लिया कि तीन मार्च को होने वाली पुरानी पेंशन बहाली की रैली के लिए पूरे जिले से 800 सीएंडवी अध्यापक अपनी बात रखने के लिए शिमला जाएंगे।
संघ के अध्यक्ष ने जिले के अध्यापकों से आग्रह किया कि सभी सीएंडवी अध्यापक तीन मार्च को शिमला में उपस्तिथि दर्ज करवाएं। इस अवसर पर ओम प्रकाश, महासचिव अमित प्रार्थी, कोषाध्यक्ष राकेश, कुलदीप शर्मा, मनोज शर्मा, भूपेंद्र सिंह, धनी राम समेत अन्य उपस्थित रहे। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें