पुलिस का ट्रैफिक प्रबंधन में कर रहे सहयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के 80 स्वयंसेवी पुलिस जवानों के साथ शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने में अपना सहयोग कर रहे हैं। सोमवार को महाविद्यालय के स्वयंसेवियों ने कॉलेज चौक, ढालपुर चौक, भुट्ठी चौक, क्षेत्रीय अस्पताल गेट आदि क्षेत्रों में सेवाएं दीं।
जिला कुल्लू में इस साल ...ये दिवाली माय भारत वाली मनाई जा रही है। माय भारत पोर्टल में निर्धारित दिवाली विद माय भारत-ये दिवाली माय भारत वाली थीम के तहत इसका जिम्मा राजकीय महाविद्यालय कुल्लू को सौंपा गया है।
एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी डॉ. खेम ने कहा कि स्वयंसेवी इस दिवाली को स्वच्छता ही सेवा है, सेवा से सीखें और यातायात प्रबंधन पर कार्य कर रहे हैं। एनएसएस के 80 स्वयंसेवी रोटेशन में यातायात प्रबंधन और स्वास्थ्य सेवाओं में रहेंगे। संवाद