फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे वाहनों के लिए सोझा तक एनएच खुला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बंजार (कुल्लू)। जलोड़ी दर्रा को खोलने का काम तेजी से शुरू हो गया है। एनएच अथॉरिटी ने रविवार को मशीनरी से एनएच 305 को घियागी से सोझा तक छोटे वाहनों के लिए खोल दिया है। अथॉरिटी ने तीन दिनों के भीतर करीब सात किलोमीटर से बर्फ हटाई है। ऐसे में जिला मुख्यालय पहुंचने वाले बाह्य सराज के लोगों के साथ सोझावासियों को राहत मिली है और उन्हें अब दस के बजाय पांच किलोमीटर तक ही पैदल चलना पड़ेगा।
विज्ञापन

औट-लूहरी-सैंज हाईवे 305 को बहाल होने में समय लगेगा। उधर, बाह्य सराज आनी की तरफ से भी स्नो कट्टर से बर्फ हटाने को काम तेजी से चल रहा है। वाहन चालक टेक सिंह, सुशांत ठाकुर, ऐलू राम, अजय शर्मा, मीना ठाकुर, मुनिश ठाकुर, मोहन लाल, ललित, मोहर सिंह, रमेश चंद तथा दिले राम का कहना है कि हाईवे 305 के सोझा तक बहाल होने से आसपास के गांवों के लोगों को सुविधा मिलेगी। एनएच के सुपरवाइजर यशवर ठाकुर ने कहा कि बर्फ हटाओ अभियान का काफिला सोझा पहुंच गया है। सोमवार से मशीनरी जलोड़ी की तरफ कूच करेगी। उन्होंने कहा कि मौसम ने साथ दिया तो तीन-चार दिन में जलोड़ी दर्रा छोटे वाहनों के लिए खुल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें