फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह इंच के नट बोल्ट से कसेंगी उखड़ी कुर्सियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर में करीब 23 करोड़ की लागत से बनाए गए अटल सदन में लगाई करीब 700 कुर्सियों को अब छह इंच के नट बोल्ट से कसा जाएगा। लोनिवि ने इसका काम शुरू भी कर दिया है। पहले इन कुर्सियों को चार इंच के नट बोल्ट से ही खड़ा किया गया था। लेकिन एक माह के भीतर ही नौ हजार रुपये की कुर्सी उखड़ने लग गई थी।
विज्ञापन

30 जनवरी के अंक में अमर उजाला ने ‘अटल सदन में कुर्सियां एक माह में पड़ीं ढीली’ खबर को प्रमुखता से उठाया था। इस पर लोनिवि की खूब किरकिरी हुई और उखड़ी कुर्सियों में चार इंच के मुकाबले छह इंच का नट बोल्ट लगाया जा रहा है। ऐसे में आधे-अधूरे काम को देखते हुए भाषा एवं संस्कृति विभाग ने भी अटल सदन को अपने अधीन लेने से मना कर दिया था। उल्लेखनीय है कि लगभग 23 करोड़ की लागत से तैयार अटल सदन के निर्माण पर लोगों ने सवाल भी खड़े कर दिए हैं। अटन सदन के भव्य सभागार में लोनिवि ने 62 लाख की लागत से कुर्सियां लगाई हैं और एक कुर्सी की कीमत करीब नौ हजार रुपये है। अटल सदन को उद्घाटन 25 दिसंबर 2018 को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया था। लेकिन एक माह बाद 25 जनवरी को यहां आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दौरान कई कुर्सियों उखड़ी पाई गई। लोनिवि कुल्लू के अधिशासी अभियंता केके शर्मा ने कहा कि अटन सदन के भव्य सभागार में लगाई कुर्सियों पर अब छह इंच के नट बोल्ट लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें