फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौसदन मनाली को दी जाएगी सात फीसदी राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
गोसदन मनाली को दी
विज्ञापन

जाएगी 7 फीसदी राशि
हिडिंबा ट्रस्ट कमेटी की बैठक में लिया निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। ऊझी घाटी के मनाली में चल रहे गो सदन के लिए अब हिडिंबा ट्रस्ट से सात प्रतिशत राशि दी जाएगी। इसका फैसला शुक्रवार को मनाली में हुई हिडिंबा ट्रस्ट कमेटी में लिया गया। एसडीएम मनाली की अध्यक्षता में हुई हिडिंबा ट्रस्ट की बैठक में कहा कि इस वर्ष माता हिडिंबा को चढ़ने वाले चढ़ावे से गोसदन मनाली को सात फीसदी राशि दी जाएगी। वहीं अगले साल इसे बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने का भी फैसला किया है। जिसका मनाली में गो सदन चलाने वाले लोगों हर्ष जताते हुए स्वागत किया है।
इस संबंध में एसडीएम कनाली रमन घरसंगी ने घाटी के लोगों की अपील की है कि अपने पालतू पशुओं को बेसहारा न छोड़ें। उल्लेखनीय है कि जिला कुल्लू में विभिन्न जगहों पर चलाए जा रहे गोशालाओं में बेसहारा पशुओं की संख्या दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही है। जिसके चलते इन पशुओं के लिए घास व अन्य सुविधाओं को जुटाना गोसदन संचालकों के लिए परेशानी बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्र ठाकुर, दीपक सिंह, राजन, श्याम सिंह, दिनेश कुमार तथा ओम प्रकाश ने कहा कि हिडिंबा ट्रस्ट मनाली द्वारा गोसदनों के लिए दी जाने सात प्रतिशत राशि का वह स्वागत करते हैं। बेसहारा पशुओं की रक्षा के लिए समाज के सभी लोगों को आगे आने जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें