फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25.35 करोड़ से विद्युत व्यवस्था होगी सुदृढ़, पुलिस मैदान होगा विकसित

विज्ञापन
बिजली - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
कुल्लू। वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि कुल्लू जिला की लगघाटी को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए भूभू जोत सुरंग और सड़क का कार्य जल्द आरंभ करने के लिए औपचारिकताएं तेजी से पूरी की जा रही हैं। मंगलवार को परिधि गृह में अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला में विद्युत व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए 25 करोड़ 35 लाख रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। मनाली क्षेत्र की वोल्टेज समस्या के समाधान के लिए प्रीणी के 33 केवी विद्युत सब स्टेशन को एडी जलविद्युत परियोजना से जोड़ा जाएगा। इस पर चार करोड़ 37 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। बजौरा से नग्गर तक विद्युत लाइनों की मरम्मत तथा सुदृढ़ीकरण के लिए 7 करोड़ 74 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जरी से मणिकर्ण तक बिजली लाइनों को डबल सर्किट से जोड़ा जाएगा और 13 किलोमीटर विद्युत लाइनों को अंडरग्राउंड किया जाएगा जिस पर लगभग 13 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
मंत्री गोविंद सिंह ने बताया कि बाशिंग के पुलिस मैदान को खेल विभाग के माध्यम से विकसित किया जाएगा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को इस मैदान का एस्टीमेट तैयार करवाने के निर्देश दिए। घटासनी-शिल्हबधानी-भूभू जोत-कुल्लू सड़क को भूतल परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने नेशनल हाईवे घोषित किया है। इसकी फीजिबिलिटी रिपोर्ट और सर्वे इनवेस्टीगेशन रिपोर्ट बनाने के लिए कंसलटेंट कंपनी को टेंडर आवंटित कर दिए गए हैं। मंत्रालय की मंजूरी मिलते ही यह कंपनी सर्वे एवं प्राक्कलन बनाने का कार्य आरंभ कर देगी। इस दौरान उपायुक्त युनूस, सीएमओ डॉ सुशील चंद्र शर्मा, एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी, सहायक आयुक्त सन्नी शर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


आरटीओ कार्यालय का होगा आधुनिकीकरण
गोविंद सिंह ने कहा कि कुल्लू आरटीओ कार्यालय का आधुनिकीकरण किया जाएगा और आम जनता की सुविधा के लिए इसे पूरी तरह ऑनलाइन किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को बस ऑपरेटरों, टैक्सी चालकों और अन्य व्यावसायिक वाहनों के मालिकों की सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें