कुल्लू। भारतीय जीवन बीमा निगम ने बेरोजगार युवाओं को सुनहरा अवसर प्रदान किया है। निगम की ओर से 6 जनवरी को रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। भारतीय जीवन बीमा निगम ब्यासा मोड़ कुल्लू और भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय पतलीकूहल नग्गर रोड नजदीक पीएनबी बैंक में यह रोजगार मेला होगा। रोजगार मेले में ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को बीमा क्षेत्र में रोजगार के अवसर दिए जाएंगे। रोजगार मेले में 18 वर्ष से अधिक उम्र के महिला एवं पुरुष आवेदन कर सकते हैं। जो अपने क्षेत्र में अच्छा प्रभाव रखते हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी 6 जनवरी को भारतीय जीवन बीमा निगम व्यासा मोड़ कुल्लू शाखा तथा भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय पतलीकूहल नग्गर रोड नजदीक पीएनबी बैंक दोनों में से किसी भी स्थान में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। रोजगार मेले में भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा एलआईसी अभिकर्ता एजेंट के अलग-अलग विशेष बैच के लिए पात्र व्यक्तियों का चयन किया जाएगा। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं उम्र 18 से 35 वर्ष तक को रूरल कैरियर एजेंट के रूप में 5000 रुपये मासिक स्टाइपंड दिया जाएगा।
चयन प्रक्रिया में सेवानिवृत्त सैनिक, कर्मचारी, अधिकारी, महिला एवं युवाए समाजसेवी, जनप्रतिनिधियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ दसवीं तथा उच्चतम योग्यता प्रमाण पत्र, पेन कार्ड, 6 पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और वोटर कार्ड आदि दस्तावेज लाने होंगे। निगम के विकास अधिकारी एम एल देहरिया ने युवाओं से अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।