कुल्वी परिधानों में सजें लोक नृतक।
- फोटो : अमर उजाला
मनाली (कुल्लू)। राष्ट्र स्तरीय शरदोत्सव की दूसरे दिन क्लासिकल, फिल्मी और लोक नृत्यों ने खूब समां बांधा। देशभर से पहुंची 33 टीमों ने पांच वर्गों में अपनी प्रस्तुतियां पेश कर दर्शकों को खूब झुमाया। टीमें प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर दे रही हैं। प्रतिभागियों का हुनर जज परख रहे हैं। कड़ाके की ठंड के बावजूद दिन से रात्रि तक मनु रंगशाला में दर्शक डटे रहे।
दूसरे दिन क्लासिकल डांस प्रतियोगिता में एमडीआर ग्रुप, प्योर पंजाबी, डी वारियर, सरस्वती मनाली, दानिश, इमैनियन कुल्लू, कांगड़ा लोक कला के दल के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर जजों व दर्शकों को रिझाया। जिसेदर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म डांस ओल्ड वर्ग में एसकेएसएम नग्गर, वोलकैनो, सत्य ग्रुप, दानिश, हरिहर नंद, सूर्या सांस्कृतिक, शंगल म्यूजिकल ग्रुप, प्योर पंजाबी ने पुराने धुनों में डांस कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। फिल्मी डांस न्यू में कांगड़ा लोक कला मंच, शिवा सांस्कृतिक दल भूमतीर, सूर्या सांस्कृतिक, फ्रेंडस जम्मू, एसकेएसएम नग्गर ने शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। फैशन शो में सरहद ए पंजाब, हरिहर नंद, दानिश जालंधर, फ्यूजन डांस, कांगड़ा लोक कला मंच, सूर्य ग्रुप, फ्रेंड्स जम्मू के प्रतिभागियों ने रैंप पर अपनी हुनर का लोहा मनवाया। वहीं, एनआईएफटी हमीरपुर ने गेस्ट आइटम में फैशन शो आयोजित किया।