फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: गोजरा पंचायत को सीवरेज सुविधा से जोड़ने के लिए सात करोड़ मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिपुर (कुल्लू)। ग्राम पंचायत गोजरा और मनाली के आसपास के क्षेत्रों को सीवरेज सुविधा से जोड़ने का रास्ता साफ हो गया है। गोजरा पंचायत क्षेत्र में सीवरेज लाइन बिछाने के लिए नाबार्ड से सात करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। गोजरा और मनाली के आसपास के क्षेत्रों को मनाली के मेगा सीवरेज प्रोजेक्ट से जोड़ने की योजना है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत गोजरा के उपप्रधान देशराज ठाकुर ने बताया कि पंचायत क्षेत्र को सीवरेज सुविधा से जोड़ने की मांग लंबे समय से प्रशासन और संबंधित विभाग के समक्ष उठाई जा रही थी। हाल ही में मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ की ओर से बताया गया कि पंचायत को सीवरेज से जोड़ने के लिए नाबार्ड से सात करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं।
उन्होंने कहा कि सीवरेज सुविधा मिलने से पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों की समस्या का भी समाधान होगा। स्थानीय लोगों प्रीतम, हुकम राम, राज कुमार, देशराज, अशोक, बालक राम, योज राज और लाल चंद ने कहा कि गोजरा पंचायत और आसपास के क्षेत्रों को सीवरेज सुविधा मिलने से हजारों परिवारों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने सीवरेज सुविधा उपलब्ध करवाने की पहल के लिए विधायक का आभार जताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि स्वीकृत राशि से जल्द काम शुरू होगा और गोजरा पंचायत एवं आसपास के क्षेत्रों को मनाली के मेगा सीवरेज प्रोजेक्ट से जोड़ने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें