फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू में 6,876 बच्चे लेंगे एल्बेंडाजोल की खुराक

Sat, 23 Aug 2025 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 28 को चलाया जाएगा अभियान, विटामिन-ए की खुराक भी पिलाई जाएगी
विज्ञापन

राष्ट्रीय कृमि दिवस पर 1,00,715 बच्चों-किशोरों को दवा खिलाने का रखा था लक्ष्य
खराब रास्तों के बावजूद 92 फीसदी लक्ष्य पूरा, अब आठ फीसदी को दी जाएगी दवा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में 6,876 बच्चों और किशोरों को 28 अगस्त को एल्बेंडाजोल दवा खिलाई और विटामिन-ए की खुराक पिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने जिला के पांचों स्वास्थ्य खंडों में राष्ट्रीय कृमि दिवस के तहत 1,00,715 बच्चों और किशोरों को दवा उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा था।
खराब मौसम और सड़कें, रास्ते क्षतिग्रस्त होने के बावजूद 92 फीसदी लक्ष्य को पूरा किया गया है। अब शेष बचे आठ फीसदी बच्चों और किशोरों को मॉपअप-डे के तहत 28 अगस्त को दवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि गत 21 अगस्त को जिले के पांचों स्वास्थ्य खंडों जरी, नग्गर, बंजार, आनी और निरमंड में मौसम की कड़ी चुनौतियों के बीच स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारियों ने तय लक्ष्य और बच्चों व किशोरों को पेट दर्द की चपेट में आने से बचाने के लिए दवा खिलाने और पिलाने का कार्य किया है। 21 अगस्त को 93,839 बच्चों और किशाेरों तक पहुंच बनाई गई और उन्हें दवा उपलब्ध करवाई गई। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर पवार ने कहा कि 1,00,715 में 93,839 बच्चों और किशोरों को एल्बेंडाजोल दवा खिलाई और विटामिन-ए की खुराक पिलाई गई है। उन्होंने कहा कि छूटे 6,876 बच्चों व किशोरों को 28 अगस्त को दवा उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें