अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। अखाड़ा बाजार में शनिवार शाम को तीन दिवसीय फागू मेले का आगाज हुआ। मेले के पहले दिन होली संध्या का आयोजन किया गया। संध्या में कुल्लू सदर के विधायक सुंदर ठाकुर ने मुख्यातिथि, एचपीएमसी के उपाध्यक्ष राम सिंह ने विशेष अतिथि के तौर पर शिरकत की।
होली संध्या का मुख्य आकर्षण बैरागी बैरागी समुदाय बना। उन्होंने अवध में गाए जाने वाले रघुनंदन खेले होली गीत से मंत्रमुग्ध कर दिया। सूत्रधार कला संगम के कलाकारों ने अवध पुरी में छाई बहार गीत से से समा बांधा। कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। मेला कमेटी के अध्यक्ष दिनेश सेन ने बताया कि फाल्गुन मेला बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। पहले दिन बैरागी समुदाय और सूत्रधार के कलाकारों ने धमाल मचाया। उन्होंने कहा कि 21 मार्च को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इसमें कुल्लू के प्रसिद्ध कलाकार रमेश ठाकुर, नीरू चांदनी, डी पाइरेट्स और सूत्रधार के कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। साथ ही 22 मार्च को देव परिक्रमा मेला मैदान से रामशिला तक होगी। इसके बाद देउली और कुल्लूवी नाटी का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले का मुख्य आकर्षण झूले, खाने-पीने व हस्तशिल्प के स्टाल आदि होंगे।
बलदेव