फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौहल से पिरड़ी तक 25 घर व दुकानें अवैध

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। भुंतर-रामशीला डिस्ट्रिक्ट मेजर रोड केे दोनों ओर बने मकानों और दुकानों की लोक निर्माण विभाग ने फिर से निशानदेही शुरू कर दी है। मौहल से पिरड़ी तक हुई निशानदेही में करीब 25 मकान और दुकानें अवैध निकली हैं। इससे लोगों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

बुधवार को लोनिवि ने राजस्व विभाग व वन विभाग के साथ दोपहर बाद निशानदेही शुरू की। करीब 600 मीटर तक हुई निशानदेही में 25 अवैध कब्जे सामने आए हैं। निशानदेही में मकान और दुकानों के बरामदे, गेट व बाउंड्री वाल लोक निर्माण विभाग की जमीन में पाए गए। उल्लेखनीय है कि प्रदेश हाईकोर्ट ने लोनिवि को भुंतर से रामशीला डिस्ट्रिक मेजर रोड के दोनों ओर बने भवनों की निशानदेही करने के आदेश दिए हैं। अभी तक लोनिवि ने करीब 80 फीसदी निशानदेही का कार्य पूरा कर दिया है। लोनिवि बंजार के कनिष्ठ अभियंता विवेक धीमान ने कहा कि निशानदेही की सभी कागजी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद मौहल से पिरड़ी तक दोनों तरफ बने मकानों व दुकानों की निशानदेही की है। इसमें करीब 25 अवैध कब्जे सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग को अभी करीब एक किलोमीटर तक की निशानदेही शेष रही है।

सात अवैध कब्जाधारियों को लोनिवि ने भेजे नोटिस
भुंतर से रामशीला के बीच की जा रही निशानदेही में पाए गए सात अवैध कब्जाधाकरकों को लोनिवि ने बुधवार को सात लोगों को नोटिस देते हुए एक हफ्ते का समय दिया है। विभाग ने उनकी जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले लोगों को एक सप्ताह के भीतर कब्जे छोड़ने का कहा है। विभाग ने जिन सात लोगों को नोटिस थमाए हैं, उनकी निशानदेही करीब एक माह की गई थी। अब विभाग ने निशानदेही के साथ नोटिस देने का काम भी शुरू कर दिया है। कब्जाधारियों द्वारा अगर स्वयं कोई कार्रवाई नहीं की तो हफ्ते बाद लोनिवि डोजर से कब्जों को छुड़ाएगा। लोनिवि के कनिष्ठ अभियंता विवेक धीमान ने नोटिस देने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......रोशन ठाकुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें