फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवविधि से होगी काली नाग के नए मंदिर की प्रतिष्ठा 15-19-52

विज्ञापन
विज्ञापन
देवविधि से होगी काली नाग के नए मंदिर की प्रतिष्ठा
विज्ञापन

40 वर्षों बाद हुआ देवता के भव्य मंदिर का जीर्णोद्धार
देवकारज में पहुंचेंगे घाटी के आधा दर्जन देवी-देवता
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू/खराहल। मंडलगढ़ पंचायत के आराध्य देवता काली नाग के बने नए मंदिर की प्रतिष्ठा बुधवार को देव विधान के साथ मंदिर स्थित कराल गांव होगी। इस देव कारज के लिए मंडलगढ़ के हारियानों और लोगों ने तमाम तैयारियां कर ली हैं। 18 अप्रैल को काफी संख्या में श्रद्धालु और भक्त कराल गांव में पहुंचकर इस देव कारज में साक्षी बनेंगे।
बताया जा रहा है कि मंदिर का जीर्णोद्धार चार दशक बाद हुआ है। इसके नए मंदिर के निर्माण के लिए करीब एक करोड़ खर्च हुए हैं। हारियानों और लोगों ने यह राशि एकत्रित की और क्षेत्र में भव्य मंदिर का निर्माण किया। इस देव कारज में घाटी के आधा दर्जन देवी-देवता शामिल होंगे। इस संबंध में मंदिर कमेटी के प्रधान तेज सिंह लंबरदार और काली नाग कराल के कारदार ढोले राम के अनुसार प्रतिष्ठा में काली नाग शिरढ़, माता शिरढ़ देवी भारथा, दलछेद नारायण शिलीहार, थाम देवता शीम, पोषाकोर शिलडी सहित कारनून वासुकी नाग हलाण, भादंल माता गौशाल, गौरी देवता बंदरोल और गौरी देवता पनगां के भी विशेष अतिथि होंगे। इन सभी देवी-देवताओं का आगमन खास तौर से काली नाग के देवलुओं की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलगढ़ के पूर्व समिति सदस्य अरूण ठाकुर ने बताया कि इस पावन अवसर पर मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं और भक्तों के लिए रायसन से कराल गांव तक परिवहन की विशेष सुविधा मुहैया की गई है। मंदिर की देव प्रतिष्ठा का प्रसारण लोकल चैनल से लाइव दिखाया जाएगा। देव कारज के लिए घाटी के लोगों में काफी उत्साह है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें