फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं को लेकर एकजुट हुए पंचायत प्रतिनिधि

विज्ञापन
विज्ञापन
काजा अस्पताल का दर्जा बढ़े तो मिले सुविधाएं
विज्ञापन

सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे मरीजों की सीएम को भेजी सूची
समस्याओं को लेकर एकजुट हुए पंचायत प्रतिनिधि
अमर उजाला ब्यूरो
केलांग (लाहौल-स्पीति)। ढुलमुल स्वास्थ्य सेवाओं का खामियाजा स्पीति घाटी के लोग भुगत रहे हैं। ऐसे में घाटी के पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार को सुझाव भेजे हैं। जिससे समय पर पर्याप्त मेडिकल सुविधा मिल सके।
एडीएम काजा विक्रम नेगी के माध्यम से सीएम जयराम ठाकुर को ज्ञापन भेजा गया है। जिसमें काजा अस्पताल को अपग्रेड कर आधुनिक मेडिकल उपकरणों से लैस विशेष अस्पताल का दर्जा देने की मांग की है। प्रतिनिधियों ने कहा कि स्पीति के मरीजों को उपचार के लिए सैकड़ों किलोमीटर दूर शिमला और कुल्लू का रुख करना पड़ रहा है जो सभी मरीजों के लिए आसान नहीं है। डिलीवरी के भी 300 किमी दूर आईजीएमसी शिमला जाना पड़ रहा है। लिहाजा, स्पीति में एक एक गायनी, सर्जन और एनेस्थिसिया की तैनाती की मांग की गई है। जबकि अस्पताल को पूरी तरह सोलर पेसिव आधार पर निर्माण की मांग की है। सर्दियों में घाटी का तापमान शून्य से 30 डिग्री तक नीचे लुढ़क जाता है। जिससे मरीजों के साथ मेडिकल स्टाफ को अस्पताल के भीतर बंद कमरों में भी रहने को दिक्कत हो रही है। ज्ञापन में सुमलिंग गांव की उस अभागी महिला मरीज का विशेष जिक्र किया गया है जिसे अस्पताल पहुंचाने के लिए 15 किमी बर्फ के ऊपर स्की बोर्ड में घसीटा गया। स्पीति के 13 पंचायतों के प्रधानों ने इस हस्तरक्षित ज्ञापन को सीएम को भेजा है। काजा अस्पताल में अल्ट्रासाउंड और एक्सरे मशीन तो है लेकिन मशीनों को ऑपरेट करने वाले कोई नहीं है। ताबो पंचायत की प्रधान देचिन आगमो ने बताया कि स्पीति की जनसमस्याओं के समाधान को लेकर घाटी के तमाम जनप्रतिनिधि एक मंच पर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

काजा के लामो बुटित, खुरिक के संजीव, लंग्जा के शेर सिंह, किब्बर के अंगरूप, कुंगरी के जंगचुक, देमुल के पद्मा, सगनाम के छेवांग, डंखर के जंगमो, हल के डेचेन बुटित और ग्यु पंचायत के प्रधान छेरिंग मौजूद रहे। एडीएम विक्रम नेगी कहा कि स्वास्थ्य मामलों को लेकर जनप्रतिनिधियों ने उनके माध्यम से सीएम को ज्ञापन प्रेषित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें