फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों की पेंशन में की जाए बढ़ोतरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू।
देवभूमि विकलांग कल्याण संघ ने प्रधानमंत्री से दिव्यांगों की पेंशन में बढ़ोतरी करने की मांग उठाई है। संघ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच नवंबर को कुल्लू आ रहे हैं। इस दौरान उन्हें समस्याओं से अवगत करवाया जाएगा।

देवभूमि विकलांग कल्याण संघ जिला की उपशाखा नग्गर खंड प्रधान अमर चंद प्रेमी, उपप्रधान संगे डोलाम, सचिव चंद्रमणि, सलाहकार टेक चंद, प्रेस सचिव प्रेम सिंह, महामंत्री सेस राम, झाबे राम, हुक्म राम, चुनी लाल, कर्मचंद, दुर्ग राम, योग राज, बुद्धि सिंह, संग डोलाम, उषा, लक्ष्मी, मान सिंह, होतम राम, धर्म चंद, प्रेम चंद, बुध राम और शीला देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिव्यांगों की समस्याओं से अवगत करवाया जाएगा।
विज्ञापन


संघ ने मांग की कि 40 प्रतिशत वाले दिव्यांगों की पेंशन को 700 से बढ़ाकर 1000 रुपये, 70 प्रतिशत तक दिव्यांग की पेंशन 1250 से बढ़ाकर 2000 करने जबकि 80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग को भी 2000 रुपये पेंशन दी जाए।
विज्ञापन


दिव्यांगों के लिए निर्धारित चार प्रतिशत कोटे के आधार पर विभिन्न विभागों में खाली पदों को सीधी भर्ती से भरा जाए। स्कूलों में तैनात अंशकालिक जलवाहकों के खाली पदों पर भी दिव्यांगों को प्राथमिकता दी जाए। इसके साथ दैनिक वेतनभोगी जलवाहकों की दिहाड़ी 210 से 300 रुपये की जाए। पार्टटाइम जलवाहकों को 1900 रुपये भत्ता दिया जा रहा है। इसे बढ़ाकर 3000 रुपये किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें