फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा मतदाताओं को जागरूक करेगी परिषद

विज्ञापन
abvp flag - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कुल्लू। विधानसभा चुनाव 2017 को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदेश में युवा मतदाता जागरण अभियान चलाया जाएगा। इसी कड़ी में जिला की चारों विधानसभा क्षेत्रों कुल्लू, बंजार, आनी और मनाली में युवा मतदाताओं को अपने वोट का महत्व के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक राकेश के अनुसार विद्यार्थी परिषद एक नई सोच के साथ मतदान का महत्व बताते हुए बजुर्गों, महिलाओं, पुरुषों और युवाओं को जागरूक करने का प्रयास करेगी। जिससे 100 प्रतिशत मतदान हो सके। लोग सोच समझ कर वोट दें। इससे राजनीतिक भ्रष्टाचार कम किया जा सकता है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा 2 से 4 नवंबर तक जिला में रथयात्रा का आयोजन किया जाएगा। 2 नवंबर को रथयात्रा मनाली विधानसभा में, तीन को कुल्लू विधानसभा में और 4 नवंबर को बंजार व सैंज पहुंचेगी। रथयात्रा के दौरान युवा मतदाताओं को अपने वोट की कीमत और इसकी उपयोगिता के बारे में समझाया जाएगा। जिसमें विद्यार्थी परिषद के सभी कार्यकर्ता अहम भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें