कुल्लू के ढालपुर में आयोजित राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में भाग लेते प्रदेशभर से आए ख?
- फोटो : Kullu
कुल्लू। जिला कुल्लू के बाशिंग में पुलिस भर्ती के पांचवें दिन रविवार को 1400 युवाओं में से 1198 ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लिया। शारीरिक दक्षता की विभिन्न प्रक्रियाओं को पूरा करने में 602 उम्मीदवार बाहर हो गए। हालांकि युवाओं में पुलिस की वर्दी पहनने को लेकर खासा उत्साह है।
रविवार को बाशिंग पुलिस लाइन में सभी 1198 युवाओं ने भाग लिया। ऊंचाई में 1096 युवा पास हुए और 102 लोग असफल हुए। जबकि ऊंची कूद में 794 युवक पास हुए और 302 विफल रहे। लंबी कूद में 671 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए तथा 123 बाहर हो गए। 1500 मीटर की दौड़ में 596 युवाओं ने अपनी बाधा को पार किया है। 75 दौड़ को पूरा नहीं कर सके।
पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस भर्ती जारी है और जिला भर से बड़ी संख्या में युवक भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती में 86 पदों को भरा जाएगा। इसमें 60 पुरुष वर्ग, 20 महिलाएं और छह चालकों के पदों को भरा जाएगा। एसपी ने कहा कि पूरी पारदर्शिता के साथ शारीरिक दक्षता परीक्षा को पास करते हुए 596 पुरुष उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया है।