बंजार (कुल्लू)। उपमंडल की चैहणी पंचायत में 600 ग्रामीणों का उपचार किया गया। हिमाचल हार्ट इंस्टीट्यूट गुटकर (मंडी) के चिकित्सकों ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांचा और उपचार के साथ मरीजों को निशुल्क दवाएं भी वितरित कीं।
चिकित्सकों की टीम में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. कुनाल महाजन, डॉ. जयभारत शर्मा, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल जंबाल, सर्जन डॉ. वरुण वर्मा, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. उदय भानु राणा, डॉ. प्रियंका शर्मा, डॉ. आंतरिक चिकित्सा विशेषज्ञ रोशन ठाकुर, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. गुंजन गुप्ता और मांडव अस्पताल के सीईओ डॉ. संदीप बंगा उपस्थित रहे। संवाद