फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 52 मास्टर, गाइड कैप्टन ने जाने स्काउटिंग के नियम

Wed, 18 Jun 2025 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रांण में सात दिवसीय तृतीय सोपान बेसिक कोर्स का समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ब्रांण में चल रहे तृतीय सोपान बेसिक कोर्स का समापन हो गया। बुधवार को 52 स्काउट मास्टर और गाइड कैप्टन को स्काउटिंग का प्रशिक्षण प्राप्त करने पर प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
इससे पहले सुबह सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया। इसमें विश्व शांति के लिए सभी धर्म को पूरा मान-समान देने के लिए मास्टर और गाइड कैप्टन को प्रेरित किया। इसके बाद एक ओपन सेशन का आयोजन किया। इसमें स्काउटिंग को लेकर प्रश्न का विशेषज्ञों ने हल निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्य सुषमा शर्मा ने बेसिक कोर्स के प्रतिभागी स्काउट मास्टर और गाइड कैप्टन को प्रमाण पत्र वितरित किए। इसमें रिसोर्स पर्सन के रूप में पंकज गुप्ता, मनोहर लाल ठाकुर, नीलम, तरसेम, नरेश आदि ने अपनी भूमिका सुनिश्चित करवाई। कुल्लू की स्काउटिंग टीम में नारायण शर्मा, देव ठाकुर, चंद्रकांता, शांति, रीना परमार, विजय ठाकुर, रूम सिंह, हरिचंद, सोनम पालमो शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें