उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। राजकीय महाविद्यालय कुकुमसेरी में सत्र 2025-26 के लिए दाखिला लेने की प्रक्रिया 2 जून से जारी है।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनिता शर्मा ने कहा कि कला एवं वाणिज्य संकाय में प्रवेश लेने के लिए छात्र-छात्राएं वीरवार तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय की वेबसाइट www.gckumkumseri.in पर लॉगइन करना होगा। इसके साथ ही वे कॉलेज से भी प्रोस्पेक्टस लेकर दाखिला ले सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जून है, जबकि 23 जून तक फीस जमा की जाएगी। एक जुलाई से नियमित कक्षाएं आरंभ कर दी जाएंगी। संवाद