फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैंशर, देहुरीधार में ओलावृष्टि ने ढाया कहर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

न्यूली (कुल्लू)। मौसम का बिगड़ा मिजाज अब किसानों, बागवानों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। सैंज के देहुरीधार और शैंशर के किसानों, बागवानों पर ओले कहर बनकर बरसे हैं। इन दोनों स्थानों पर वीरवार को भयंकर ओलावृष्टि हुई।
विज्ञापन

ओलों से गुठलीदार फलों प्लम, आड़ू, खुमानी आदि को नुकसान पहुंचा है। इनके फूल पेड़ों से नीचे गिर गए हैं। हालांकि सेब और नाशपाती की अभी फ्लावरिंग नहीं हुई है। ऐसे में इन दोनों फलों पर ओलों का असर नहीं हुआ। अगर कुछ समय तक यह ओलावृष्टि जारी रहती तो अधिक नुकसान हो सकता था। सीजन के शुरूआती दौरे में लगे झटके से इस क्षेत्र के किसान और बागवान मायूस हैं। हालांकि बागवानी विभाग नुकसान की रिपोर्ट तैयार करेगा। इसके बाद ही पता चल पाएगा कि फसलों को कितनी अधिक मात्रा में क्षति पहुंची है। किसान आलम चंद ठाकुर, ठाकुर दत्त, प्रेम सिंह, रोशन लाल, माघु राम, मीराबाई, परस राम, मोती राम, जीत राम, हीरा लाल शर्मा ने कहा कि पिछले साल भी मौसम की बेरुखी के चलते उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा था। इस बार सर्दियों के दौरान बर्फबारी और बारिश अच्छी हुई है। ऐसे में बागवानों को इस बार बंपर फसल की उम्मीद है। लेकिन बार-बार मौसम के तेवर बदलने से बागवानों की मेहनत पर पानी फिर सकता है। उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि से गुठलीदार फलों को काफी नुकसान पहुंचा है। उधर, इस संबंध में एसडीएम बंजार मनी राम भारद्वाज ने कहा है कि ओलावृष्टि से हुए नुकसान की संबंधित विभाग से रिपोर्ट मांगी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें