फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन-नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने फीस वृद्धि के खिलाफ प्रदेश सरकार के खिलाफ घेराबंदी शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में शनिवार को फीस बढ़ोतरी के खिलाफ एबीवीपी ने धरना प्रदर्शन किया। फीस वृद्धि से गुस्साए विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बढ़ी हुई फीस कम करने की मांग की।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कुल्लू इकाई के अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षा का बजट घटाकर छात्रों की फीस में बढ़ोतरी की है। इससे कॉलेज में गरीब छात्र-छात्राओं को पढ़ाई करना मुश्किल हो रहा है। एक तरफ सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं दूसरी तरफ छात्रों की फीस बढ़कर शिक्षा के बजट को पूरा करने प्रयास किया जा रहा है। सरकार की नीतियों के चलते आम विद्यार्थी का पढ़ना मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि सरकार तुरंत फीस बढ़ोतरी वापस ले। अगर ऐसा नहीं किया गया तो प्रदेश भर में आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें