फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्कुलर रोड बनने से देवी-देवताओं के अस्थायी शिविर पर संकट

विज्ञापन
सर्कुलर रोड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के लिए ढालपुर में पुराना स्टेट बैंक के पास से सर्कुलर रोड बनने से आधा दर्जन से अधिक देवी-देवताओं के बैठने पर संकट पैदा हो गया है। प्रशासन के पास देवी-देवताओं को बिठाने के लिए पहले ही जगह कम हैै। ऐसे में इन देवताओं के लिए नया स्थान दशहरा उत्सव कमेटी के लिए चुनौती भरा साबित होगा।
दशहरा उत्सव में सारे ट्रैफिक को डायवर्ट कर अस्पताल सड़क पर भेजा जाता है। इससे जाम का सामना करना पड़ता है। जाम से निजात पाने के लिए कॉलेज गेट से सर्कुलर रोड बनाकर ट्रैफिक को भुट्टी चौक तक निकाला जाएगा। इससे जाम को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है। लेकिन सर्कुलर रोड की जद में कई देवी-देवताओं के स्थान आए हैं। ऐसे में अब इन देवताओं को कहां बिठाया जाएगा। यह दशहरा उत्सव कमेटी को परेशानी में डाल सकता है। हालांकि प्रशासन ने इस बार 305 देवी-देवताओं को दशहरा में आने का न्यौता दिया है। लेकिन हर बार करीब 230 देवता ही आते हैं। इस बार कुछ नए देवताओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है। अगर देवताओं की संख्या बढ़ जाती है तो उनके लिए अस्थायी शिविर को जगह उपलब्ध करवाना प्रशासन के समक्ष चुनौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने स्थान को लेकर पहले भी गहरा चुका विवाद
कई बार दशहरा उत्सव में पारंपरिक पुराना स्थान न मिलने पर देवी-देवता गूर के माध्यम से नाराजगी जाहिर करते हैं। स्थान को लेकर पहले भी कई बार विवाद सामने आ चुके हैं। इस बार देवी-देवताओं को उनके अनुसार स्थान देने में प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी होगी।

सर्कुलर रोड बनने से देवताओं का स्थान कम हुआ है। ढालुपर के पुराने स्टेट बैंक वाले मैदान को बढ़ाया जा रहा है। देवताओं को उसी मैदान में बैठाया जाएगा।
- डॉ. अमित गुलेरिया, एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें