फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेष्टा स्कूल में एक साथ बैठकर सभी बच्चों ने देखा कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
चेष्टा स्कूल में एक साथ बैठ
विज्ञापन

कर बच्चों ने देखा कार्यक्रम
पुलिस के शिकंजे के बाद स्कूल में ही दिखाया मोदी लाइव कार्यक्रम
बच्चों ने मिड डे मील में भी रोल नंबर वाइज बैठकर ग्रहण किया भोजन
हाई स्कूल चेष्टा में सामान्य होने लगी स्थिति, मिली राहत
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला की दुर्गम पंचायत शिल्ही राजगिरी के हाई स्कूल चेष्टा में जातीय भेदभाव मामले में कुल्लू पुलिस के शिकंजे के बाद वीरवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव कार्यक्रम में सब कुछ सामान्य रहा। सब बच्चों ने एक साथ मिलकर स्कूल में ही यह लाइव कार्यक्रम देखा। कार्यक्रम के दौरान गड़बड़ी की आशंका को लेकर सभी चौकस रहे। हालांकि स्थिति सामान्य ही रही।
इसी के साथ स्कूल में मिड डे मील में भी सभी बच्चों ने सामान्य तरीके से रोल नंबर वाइज बैठकर भोजन ग्रहण किया। हालांकि पहले कई बच्चे बहाने लगाकर भोजन नहीं कर रहे थे, लेकिन अब इसमें भी बदलाव देखने को मिला है। पूर्व में स्कूल के 20 से अधिक बच्चे कई तर्क देते हुए भोजन ग्रहण नहीं कर रहे थे। स्कूल प्रबंधन, प्रशासन व शिक्षा विभाग इस मामले में कुछ नहीं कर पा रहा था, लेकिन अब एकाएक ही वीरवार को सब कुछ सामान्य रहा। स्कूल समेत ग्रामीणों की गतिविधियों पर लगातार प्रशासन समेत विभाग की नजर है। ऐसे में वीरवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव कार्यक्रम के लिए पहले से ही स्कूल प्रबंधन तैयार दिखा। किसी दूसरे के घर में कार्यक्रम दिखाने के बजाए स्कूल में ही सभी प्रबंध किए गए। स्कूल में मोबाइल से पोट्रेबल वायलेस सिस्टम के माध्यम से बच्चों को एक साथ लाइव कार्यक्रम दिखाने की व्यवस्था की गई थी। लाइव भाषण देखने के बाद ऑफलाइन भी बच्चों को दोबारा कार्यक्रम दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर रहे कि पूर्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान जातीय भेदभाव का मामला सामने आया था। यह मुद्दा देशभर में उछला था। जिस कारण अब पहले से ही सभी तैयारियां सही रखी गई। इधर, हाई स्कूल चेष्टा के कार्यकारी मुख्याध्यापक प्रेम चंद ने बताया कि बच्चों को स्कूल ही में व्यवस्था कर पीएम नरेंद्र मोदी का लाइव कार्यक्रम दिखाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें