फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिप्स के लिए सबसे उम्दा लाहौल का आलू

विज्ञापन
विज्ञापन
चिप्स के लिए सबसे उम्दा लाहौल का आलू
विज्ञापन

लाहौल की तिनन घाटी के किसानों का दल गुजरात दौरे पर
गुजरात की कंपनी के बुलावे पर गए घाटी के किसान
अमर उजाला ब्यूरो
कोकसर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र लाहौल से तिनन घाटी की दी लाहौल फल एवं सब्जी उत्पादक सहकारी विपणन एवं विधायन समिति गोंधला का एक दल गुजरात का दौरा करेगा। वहां से लौटने पर दल घाटी के किसानों को आलू की खेती की बारीकियों के बारे में अवगत करवाएगा।
सोसायटी के प्रबंध निदेशक एवं सचिव लाल चंद कटोच ने बताया कि लाहौल आलू उत्पादन में एशिया में पहले स्थान पर है और यहां का रोगमुक्त आलू काफी मशहूर है। जुलाई 2004 से पंजीकृत 170 सदस्यों वाली इस सोसायटी ने बहुत कम समय में आलू उत्पादन के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए है। सोसायटी ने मैकेंन फूड्स इंडिया के साथ शेफोरडी नामक बीज आलू के लिए काम किया। अब सोसायटी 2016 से गुजरात की हाइफन फूड्स इंडिया के साथ काम कर रही है। इस कंपनी के साथ संताना नामक बीज आलू का कारोबार किया जा रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में कंपनी ने गोंधला सोसायटी के पदाधिकारियों को आलू बीज तैयार करने और इस आलू से चिप्स बनने की विधि समेत कई मुख्य पहलुओं के लिए किसानों को बुलाया है। कटोच के मुताबिक किसानों का दल पहले 18 जनवरी को लुधियाना स्थित उनके फार्म हाउस का दौरा करेंगे। उसके बाद गुजरात निकलेंगे जहां वे चार से पांच दिनों तक आलू उत्पाद विषय को समझेंगे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि लाहौल मेें तैयार होने वाला आलू रोग रहित होने के साथ-साथ अधिक टिकाऊ भी रहता है और खास कर संताना आलू शुगर फ्री होने के कारण चिप्स के लिए बेहतरीन माना जाता है। उधर, सोसायटी के अध्यक्ष मंगल चंद योस्पा ने कहा कि डॉ राम लाल मारकंडा के कृषि मंत्री बनने से घाटी के किसानों को लाभ मिलेगा। किसानों के दल में अंगरूप, अमर सिंह के साथ खंगसर पंचायत के पूर्व प्रधान शमशेर सिंह भी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें