फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीटर से लगी आग से जिंदा जला व्यक्ति

विज्ञापन
तोड़ा दम - फोटो : demo
विज्ञापन

विज्ञापन
कुल्लू। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए कमरे के भीतर हीटर ऑन कर सो रहा एक व्यक्ति जिंदा जल गया। यह दर्दनाक घटना बुधवार रात जिला मुख्यालय से सटे अपर सुल्तानपुर की है। मनोहर लाल (50) किराये के घर में हीटर ऑन कर सो गया था। हीटर से बिस्तर ने एकाएक आग पकड़ ली। मनोहर की पत्नी प्रतिभा शर्मा ने कमरे में धुआं देखकर मदद के लिए चीख-पुकार शुरू कर दी। आसपास के लोग इकट्ठे हुए लेकिन तब तक मनोहर बुरी तरह से जल चुका था। लोगों ने करीब 90 फीसदी जल चुके मनोहर को गंभीर हालत में उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत बताया।
विज्ञापन

मामले को देख रहे हेड कांस्टेबल कृष्ण लाल ने बताया कि वीरवार सुबह पोस्टमार्टम करवाने और बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि पुलिस ने हीटर से लगी आग से हुए इस दर्दनाक हादसे को लेकर केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें