फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलोड़ी दर्रा होकर फिर दौड़ी निगम की बसें

विज्ञापन
‌स‌िटी बस - फोटो : google
विज्ञापन
कुल्लू। औट-बंजार-सैंज नेशनल हाईवे-305 पर फिर से सरकारी बसों की आवाजाही शुरू हो गई है। बुधवार को कुल्लू से बाह्य सराज को जोड़ने वाले सभी रूटों पर बस सेवाओं को बहाल कर दिया है। हालांकि एक जनवरी की शाम को जलोड़ी दर्रा में हुई ताजा बर्फबारी से दर्रा होकर बसों की आवाजाही पूरी तरह के ठहर गई थी। हालांकि दर्रा में मात्र पांच सेंटीमीटर बर्फ हुई लेकिन यहां फिसलन का खतरा अधिक हो गया था। जिसके चलते एचआरटीसी ने किसी तरह का रिस्क नहीं उठाया और दो जनवरी को इस ओर बसों को नहीं भेजा गया।
विज्ञापन

बुधवार को कुल्लू-बागसराहन, कुल्लू-बागीपुल, कुल्लू-रामपुर-कुल्लू-थनोग व कुल्लू-आनी रूटों पर चलने वाली बसों को दर्रा को आर-पार किया है। जिससे जिला मुख्यालय को जोड़ने वाले वाह्य सराज की जनता ने राहत की सांस ली है। इस संबंध मेें एचआरटीसी कुल्लू के क्षेत्रीय प्रबंधक मंगल चंद मनेपा ने कहा कि जलोड़ी दर्रा होकर बस सेवाओं को बहाल कर दिया है। उधर घाटीवासी तेज राम, गोविंद सिंह, खेम राम, जगदीश चंद, संजय कुमार संजू, दुनी चंद, टेक सिंह ठाकुर ने कहा कि दर्रा पर बसों के चलने से आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। जिला मुख्यालय कुल्लू के लिए अपने कामकाज को लेकर रोज सैकड़ों की संख्या मेें लोगों का आना जाना लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें