फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू में आसमान छूने लगे सब्जियों के दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
प्याज 50 तो टमाटर 50 पार
विज्ञापन

कुल्लू में सब्जियों के दामों में आई बढ़ोतरी से लोग परेशान
एक माह से कम होने का नाम नहीं ले रहे सब्जियों के दाम
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू/बंजार। सर्दियां शुरू होते ही सब्जियों के दाम भी बढ़ने लगे हैं। ऐसे में गृहणियों का रसोई का बजट बिगड़ गया है। सब्जियों के दाम दोगुना बढ़ने से गृहणियों में रोष है। कुल्लू, बंजार तथा ग्रामीण इलाकों में रसोई में प्याज और टमाटर की महक फीकी पड़ने लगी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बाजार में प्याज 50 रूपये, टमाटर 60 रूपये, हरा मटर 80 रूपये, गाजर 40 रूपये, बंदगोभी 30 रूपये, खीरा 40 रूपये, भिंडी 40 रूपये, बीन 50 रूपये, साग 20 रूपये, पालक 30 रूपये, घीया 30 रूपये, लौकी 40 रूपये प्रतिकिलो बिक रही है। सबसे अधिक असर टमाटर और प्याज के दामों पर पड़ा है। जिनके दाम एक माह में दोगुना हुए हैं। महिलाओं कांता ठाकुर, कौशल्या ठाकुर, चंपा ठाकुर, बबीता राणा, रानी शर्मा, मीना देवी ने कहा कि जिला में सब्जियों का सीजन समाप्त हो चुका है। सूखे के चलते बाकी फसल भी सूख चुकी हैं। ऐसे में सब्जियों के दाम बढने ने उनकी रसोई पर असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि टमाटर व प्याज पहले के मुकाबले आधा ही खरीदना पड़ रहा है। वहीं दालों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। चुनावों से पूर्व राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने भी आम जनता के हितों की रक्षा को लेकर कई वायदे किए थे लेकिन लोगों को अब सब्जी खरीदने से पहले भी सोचना पड़ रहा है। सरकार को महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए जल्द प्रयास करना चाहिए। जिससे गरीब जनता पर इसका असर न पड़ सके ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें