कुल्लू। एसएसबी प्रशिक्षित स्वयंसेवी गुरिल्ला संगठन की ढालपुर में बैठक हुई। अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह राणा ने की। इस दौरान गुरिल्लाओं की समस्याओं पर चर्चा की गई।
प्रेम सिंह राणा ने कहा कि संगठन की बैठक में गैर हाजिर रहने वाले तथा दिल्ली हाईकोर्ट में केस की फीस जमा नहीं करने वाले 625 सदस्यों का नाम कोर्ट केस की लिस्ट से काट दिया गया है। उन्होंने कहा कि बिना बताए बैठक में शामिल न होने वाले सदस्य को संगठन से निष्कासित किया जाएगा। अखिल भारतीय गुरिल्ला संगठन के मुख्य सलाहकार प्रीतम सिंह ठाकुर ने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट में जो केस लगा है। उसका जवाब एसएसबी ने कोर्ट के माध्यम से दिया है। अब इसका रिमाइंडर बनाकर कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एसएसबी विभाग ने कोर्ट में यह जवाब देते हुए गुरिल्लाओं के द्वारा किए गए कार्यों से इंकार किया है। जबकि, गुरिल्लाओं के पास सुबूत और कागजात हैं। गुरिल्लाओं ने 1965 और 1971 की लड़ाई में अपनी भूमिका दर्ज करवाई थी। प्रीतम ने स्वयंभू नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि बिना जानकारी और बिना दस्तावेज के गलत बयानबाजी न करें। इस दौरान जिला प्रवक्ता चुन्नी लाल, महिला जिलाध्यक्ष मीना कुमारी शर्मा, पदम सिंह राणा, भवानी प्रकाश, राम सिंह, हुक्म राम, राजकृष्ण, राम सिंह, मंगलचंद, ज्वाला दास, गिरधारी लाल, रोत राम, विशन दत्त, निर्मला, आंगमो, नीमू देवी, मोहनी देवी, मैना, चंद्रू देवी, कमला देवी, विद्या देवी, केसरी देवी आदि मौजूद रहे।