फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में 4910 विद्यार्थियों ने दी फर्स्ट टर्म की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 4910 विद्यार्थियों ने दी फर्स्ट टर्म की परीक्षा
विज्ञापन

विद्यार्थियों को मिले पीडीएफ फाइल में पासवर्ड से बंद प्रश्नपत्र
नौवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों की ऑनलाइन हुई परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के सभी सरकारी स्कूलों में नौवीं से बारहवीं कक्षा की फर्स्ट टर्म परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। शनिवार को सुबह के सत्र में विद्यार्थियों की परीक्षा ऑनलाइन ली गई। इसमें कुल्लू जिले के 4910 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। विद्यार्थियों को पासवर्ड से बंद प्रश्नपत्रों की पीडीएफ फाइल व्हाट्सऐप के माध्यम से भेजी गई। परीक्षा से पांच मिनट पूर्व परीक्षा ड्यूटी में तैनात शिक्षकों ने पीडीएफ फाइल का पासवर्ड विद्यार्थियों के साथ साझा किया। विद्यार्थियों से परीक्षा में 40 फीसदी ऑब्जेक्टिव और 60 फीसदी सब्जेक्टिव सवाल पूछे गए, जबकि उत्तर पुस्तिका में सवालों के लिखने के लिए विद्यार्थियों को सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक का समय दिया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिला कुल्लू में नौवीं कक्षा की 1311, दसवीं की 1397, जमा एक की 1350 और जमा दो की ऑनलाइन परीक्षा में 852 विद्यार्थी उपस्थित रहे। निर्धारित समय में ऑनलाइन परीक्षा देने के उपरांत उत्तर पुस्तिकाओं की विद्यार्थियों ने फोटो खिंचकर शिक्षकों को व्हाट्सएप पर भेजी है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक शांति लाल ने कहा कि शनिवार को नौवीं और दसवीं कक्षा के अंग्रेजी तथा 11वीं और 12वीं कक्षा के राजनीति शास्त्र, फिजिक्स और बिजनेस स्टडी विषय की ऑनलाइन परीक्षा करवाई गई। जिसमें जिलाभर के सरकारी स्कूलों के 4910 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। उन्होंने विद्यार्थियों के अभिभावकों से उत्तर पुस्तिकाओं को विषय से संबंधित शिक्षकों के पास जमा करवाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें