फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जिले में 43 सड़कें कर दीं बहाल, 17 ट्रांसफार्मर हैं बंद

Thu, 08 Feb 2024 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। मौसम खुलने के बाद जिले का जनजीवन धीरे-धीरे पटरी पर आने लगा है। लोक निर्माण विभाग ने दो दिनों में जिले में 43 सड़कों से बर्फ हटाकर बहाल कर दिया है। इसमें मनाली में 15, आनी में 17 और बंजार एवं कुल्लू में 11 सड़कों को बहाल कर लोगों को राहत प्रदान की है। बिजली बोर्ड ने भी अधिकतर इलाकों में सप्लाई बहाल करने का दावा किया है।
विज्ञापन

अब मनाली में 13 और कुल्लू में चार ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं। इन्हें भी चालू करने का काम बिजली बोर्ड की ओर से तेज कर दिया है। हाईवे-305 को भी दोनों तरफ से खोलने के लिए एनएच ने जेसीबी, डोजर और स्नो कटर को लगा दिया है। मनाली से भी अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल तक हाईवे को दोनों तरफ वाहनों के लिए खोलने का काम बीआरओ ने छेड़ रखा है। जल्द ही बहाल होने पर सैलानी लाहौल की वादियों को निहार सकेंगे।
लाहौल के जोबरंग गांव में दिसंबर माह से पेयजल आपूर्ति जमने से बंद है। ऐसे में ग्रामीण बर्फबारी में कड़ाके की ठंड में 500 मीटर दूर से पानी ढोने को मजबूर हैं। एडीएम कुल्लू अश्वनी कुमार ने कहा कि मौसम खुलने के बाद अब तेजी से जनजीवन पटरी पर आ रहा है। उन्होंने हिमखंड के खतरे को देखते हुए सैलानियाें और आम लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें