कुल्लू। जिला मुख्यालय स्थित देव सदन में बुधवार को 23वां श्याम संगीत सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम में सूत्रधार कला संगम संस्था के अध्यक्ष दिनेश सेन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
समारोह की शुरुआत भास्कर संगीत महाविद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना से की। हरियाणा के शास्त्रीय संगीत गायक पंडित डॉ. हरविंद्र शर्मा और तबला पर जयदेव ने दमदार प्रस्तुति दी। दर्शकों ने इनकी प्रस्तुति को सराहा। कोलकाता की मोनाली बोस ने शास्त्रीय गायन से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
मोनाली बोस के साथ तबले पर एमोन सरकार और हारमोनियम पर सप्तक ने संगत की। श्याम संगीत सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ. सूरत ठाकुर ने बताया कि इस कार्यक्रम में अब तक देश के ख्याति प्राप्त कलाकार अपनी प्रस्तुतियां दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को प्रयास करने चाहिए कि हर स्कूल में शास्त्रीय संगीत के अध्यापक हों। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित विद्या सागर आदि मौजूद रहे। संवाद