फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22.40 लाख रुपये में बिके दो डोम

विज्ञापन
विज्ञापन
22.40 लाख रुपये में बिके दो डोम
विज्ञापन

ढालपुर में पीपल जातर मेले को लेकर प्लाट आवंटन शुरू
पहले-आओ, पहले पाओ की तर्ज पर दिए जा रहे प्लाट
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। इसी माह 28 से शुरू होने वाले तीन दिवसीय पीपल जातर मेले को लेकर नगर परिषद कुल्लू ने प्लाट आवंटन प्रक्रिया शुरू कर दी है। सोमवार को पहले दिन ढालपुर मैदान में लगने वाले दो डोम का आवंटन किया है। हर साल की तर्ज पर 10 प्रतिशत की वृद्धि करके इस साल नगर परिषद के खाते में 22.40 लाख रुपये कर आमदनी हुई है। वहीं गत साल यही डोम 18 लाख रुपये में बिके थे।
पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर व्यापारियों को प्लाट दिए जा रहे हैं। इस साल मेले में गत साल के मुकाबले अधिक व्यापारियों के आने की उम्मीद है। 24 अप्रैल को मीना बाजार, जूता मार्केट तथा कबाड़ी मार्केट के साथ सिड्डू और तिब्बती मार्केट के लिए प्लाटों को आवंटन होगा।
विज्ञापन

इस संबंध में नगर परिषद कुल्लू के उपाध्यक्ष एवं मेला कमेटी अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने कहा कि तीन दिनों तक चलने वाले पीपल जातर मेले के लिए प्लाटों को आवंटन शुरू हो गया है। हर साल की भांति 10 फीसदी प्लाट का किराया बढ़ाया गया है। जो व्यापारी मेले में गत साल आए थे उन्हें प्लाट आवंटन की पुरानी पर्जी दिखाकर दस फीसदी अधिक रेट के हिसाब से प्लाट दिए जा रहे हैं। उधर, मेले को लेकर कारोबारियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। बाहरी राज्यों के साथ प्रदेश के दूसरे जिलों के व्यापारी ढालपुर पहुंचने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर करेंगे पीपल मेले का शुभारंभ
कुल्लू। ढालपुर में देवता गौहरी की अगुवाई में मनाए जाने वाला पीपल जातर मेले का शुभारंभ 28 अप्रैल की शाम को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर करेंगे। वहीं समापन 30 अप्रैल को मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर की ओर से किया जाएगा। 29 अप्रैल की सांस्कृतिक संध्या के मुख्यातिथि सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर होंगे। इस संबंध में मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं नगर परिषद के उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने कहा कि मेले में स्थानीय कलाकारों के साथ प्रदेश और बाहरी राज्यों के कलाकारों को बुलाया जा रहा है। इस पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें