खराहल (कुल्लू)। रामशिला में बने पुल की चादरें कई दिनों से उखड़ी हुई हैं। ऐसे में पुल पर आवाजाही के समय लोगों को जोखिम उठाना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग पुल की मरम्मत करने की जहमत नहीं उठा रहा है। जिससे राहगिरों को पुल क्रॉस करते समय काफी परेशानी झेलनी पड़ रहा है।
बताया जा रहा है लोगों ने इा बाबत विभाग के अधिकारियों को अवगत भी करवाया है, लेकिन इसके बवाजूद लोक निर्माण विभाग कुछ नहीं कर रहा है। लोगों को कहना इस पुल से कई बच्चे शहर के स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने जाते है। वहीं, आसपास के ग्रामीण भी अपने रोजमर्रा के काम के लिए बाजार को इसी पुल से आते जाते हैं। लोगों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत जल्द की जाए। जिससे लोगों को आन जाने में परेशानी का सामना करना न पड़े।
इस संबंध मेें ग्रामीण गुलबदन महंत, सुरेश शर्मा, अंकुश शर्मा, कुलदीप, कमला, बुधराम, सतीश महंत, गोवर्द्धन महंत और पूर्व पंच पूर्ण चंद आदि के अनुसार कई दिनों से पुल की चादरें उखड़ी पड़ी हैं। इससे कभी बड़ा हादसा हो सकता है। लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि पुल की उखड़ी हुई चादरोें को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता केके शर्मा ने बताया कि मेकेनिकल विभाग कहीं दूसरी जगह पर पुल का कार्य कर रहा है। तीन-चार दिनों में रामशिला के पुल की उखड़ी रही चादरों की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी। जिससे लोगों को सहूलियत हो सके।