पुरानी पेंशन बहाल करे सरकार
कुल्लू अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने उठाया मुद्दा
महंगाई भत्ता, 8 फीसदी अंतरिम राहत देने पर जताया हर्ष
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला कुल्लू अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का कहना है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लगभग डेढ़ माह के भीतर लाखों कर्मचारियों को अनेक लाभ पहुंचाए हैं। महासंघ के जिला अध्यक्ष अमर सिंह ठाकुर ने प्रदेश सरकार ने बहुत कम समय में कर्मचारियों की मांगों को पूरा किया गया है। इसमें तीन फीसदी महंगाई भत्ता आठ फीसदी अंतरिम राहत, हजारों चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की आयु सीमा 58 वर्ष से बढ़ाकर 60 साल करने से लाखों कर्मचारियों को राहत दी है।
इस संबंध में जिला अध्यक्ष अमर सिंह ठाकुर, महासचिव दिले राम ठाकुर, उपाध्यक्ष चमन ठाकुर, नारायण चौहान, हुकम राम, प्रेस सचिव राजेंद्र शर्मा, महिला प्रधान टिकट दासी, चंद्र प्रभा, योगकला महत्वपूर्ण, मनाली ब्लाक के अध्यक्ष भीष्म देव शर्मा, कटराईं के अध्यक्ष लाल चंद, शहरी इकाई के अध्यक्ष राकेश कुमार, स्वास्थ्य विभाग के बहु उद्देश्य के अध्यक्ष तीर्थ राम, महासचिव किरण चौहान, गैर शिक्षक संघ के अध्यक्ष भोपाल टाइगर, महासचिव गौतम, वन विभाग के अध्यक्ष गोपाल ठाकुर, महासचिव वरूण कुमार, राजेंद्र शर्मा, कुलवीर, अनंत राम, महासचिव सूरत राम, ईश्वर परमार, लता शर्मा, चतुर्थ श्रेणी के अध्यक्ष दौलत राम राणा, तेज राम, तारा देवी, विमला, सिलाई-कटाई अध्यक्ष जनता ठाकुर, उपाध्यक्ष दीपा, आशा वर्कर संघ के अध्यक्ष दिशा देवी, महासचिव निर्मला ठाकुर, जलवाहक संघ के राज्य उपाध्यक्ष विनोद कुमार, पार्वती वन विभाग के अध्यक्ष चमन, मीने राम, नंद लाल, योगराज, प्रशांत और मदन लाल ने कहा कि कर्मचारियों कि एक सबसे बड़ी मांग पुरानी पेंशन की बहाली है। ऐसे में संघ ने जयराम राम ठाकुर से भी इसकी पूरा होने की उम्मीद जताई है।