फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बिजली के 413 ट्रांसफार्मर किए बहाल, लोगों को मिली राहत

Sun, 25 Jan 2026 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू लाहौल में 250 से अधिक सड़कें अभी भी बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कुल्लू। बारिश और बर्फबारी से बाधित सड़कों और बिजली बहाल करने के लिए कर्मचारी डटे हुए हैं। बिजली बोर्ड ने 413 बिजली के ट्रांसफार्मर बहाल कर दिए हैं। दो दिन बाद बिजली बहाल होने से लोगों को राहत मिली है। बिजली चले जाने से लोग घुप अंधेरे में थे।
विज्ञापन

15 सड़कें भी लोक निर्माण विभाग कुल्लू ने बहाल कर दी है। हालांकि कुल्लू और लाहौल में अभी भी 250 से अधिक सड़कें बंद पड़ी हैं। सड़कें यातायात के बंद होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर ग्रामीण इलाकों बर्फबारी के बाद जनजीवन ठहर सा गया है। बर्फबारी के बाद जिले में 81 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित चल रही हैं। उपायुक्त, कुल्लू तोरूल एस रवीश ने कहा कि बर्फबारी से बंद पड़ी सड़कों को बहाल करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें