फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: चिट्टा के साथ मंडी, बिलासपुर के युवक पकड़े

Sun, 25 Jan 2026 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। पुलिस ने भुंतर में आठ ग्राम चिट्टा के साथ मंडी और बिलासपुर के दो युवकों को पकड़ा है। आरोपियों के पास तलाशी के दौरान यह नशा बरामद हुआ।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। जानकारी के अनुसार 24 जनवरी को पुलिस थाना भुंतर की टीम ने जरड़ फोरलेन के समीप नाका लगाया था। इस दौरान एक वाहन को तलाशी के लिए रोका गया। तलाशी के लिए वाहन में सवार हर्ष (24) निवासी गांव व डाकघर समोह, तहसील झंडूता, जिला बिलासपुर और विशाल (26) निवासी गांव व डाकघर गलमा, तहसील बल्ह, जिला मंडी के कब्जे से 8 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। चिट्टा के काले कारोबार में संलिप्त लोगों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें