कुल्लू। जिले में 370 अभ्यर्थियों ने अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) दी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने रविवार को टीजीटी आर्ट्स और टीजीटी मेडिकल की परीक्षा करवाई। इसके लिए जिले में एक परीक्षा केंद्र बनाया गया था। शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय ढालपुर (कुल्लू) में कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा हुई।
सुबह के सत्र में टीजीटी आर्ट्स में 175 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। शाम के सत्र में टीजीटी मेडिकल की परीक्षा करवाई गई, जिसमें 195 अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाश ने कहा कि स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने रविवार को अध्यापक पात्रता परीक्षा करवाई। संवाद