फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सैंज घाटी में बिजली के 33 ट्रांसफार्मर बहाल

Wed, 30 Jul 2025 06:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। बारिश से प्रभावित लोगों के जनजीवन को पटरी पर लाने के लिए प्रशासन को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर हाईवे-305 के साथ 48 सड़कों को बहाल करना कठिन हो गया है। लोक निर्माण विभाग जिन सड़कों को बहाल करता है, अगले दिन या कुछ घंटे बाद बारिश होने से सड़कें फिर बंद हो रही हैं। इसमें चाहे हाईवे-305 को बसों के लिए बहाल करने का काम हो या फिर फिर जिले की अन्य सड़कों को खोलने का।
विज्ञापन

राहत की बात है कि बिजली बोर्ड ने दुर्गम क्षेत्र सैंज के शांघड़, न्यूली व शैंशर में बंद चल रहे बिजली के 33 ट्रांसफार्मरों को बहाल कर दिया है। बरसात से जिला में सबसे अधिक नुकसान सड़कों व बिजली के खंभों को हो रहा है।
सोमवार देर रात करीब 12:00 बजे से जिला कुल्लू में 10 घंटे तक लगातार बारिश होती रही। इससे ब्यास नदी के साथ सरवरी, पिन पार्वती, पार्वती सहित अन्य नाले व खड्डों का जलस्तर बढ़ने से किनारे बसे लोगों में दहशत का माहौल रहा।
विज्ञापन

एनएच-305 के अधिशासी अभियंता केएल सुमन ने कहा कि बारिश से हाईवे-305 को बहाल करने में दिक्कत आ रही है। हाईवे पर बस सेवा शुरू नहीं होने से लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने में परेशानी हो रही है।
अतिरिक्त उपायुक्त कुल्लू अश्वनी कुमार ने कहा कि बारिश के कारण सड़कों को बहाली के कार्य में बाधा आ रही है। कई सड़कें बहाल करने के बाद फिर बंद हो रही हैं जिस कारण समय अधिक लग रहा है। उन्होंने पर्यटकों व आम लोगों से नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें