बाजार - जिला मुख्यालय कुल्लू में स्थित मेला मैदान में चल रहे हाट-बाजार में हस्तशिल्प कला से बनी वस्तुएं सुबह 11:00 बजे से प्रदर्शित होंगी।
पाठ- धार्मिक व पर्यटन नगरी मनाली के सियाली महादेव मंदिर में पाठ का आयोजन सुबह 09:00 बजे से होगा।
स्वास्थ्य- जनजातीय क्षेत्र लाहौल के बीआरओ कैंप स्तींगिरी में नेत्र रोग जांच शिविर सुबह 10:00 बजे से लगाया जाएगा।
कार्यक्रम- अधिष्ठाता देवता रघुनाथ के मंदिर में देव कारज की परंपरा को सुबह 09:00 बजे से विशेष पूजा कर निभाया जाएगा।
परंपरा-तीन दिवसीय बाल्ह मेले में शामिल हुए देवता सत्य नारायण 2:00 बजे अपने देवालय करशाला पहुंचेंगे।
काम की बात
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के ट्रामा सेंटर (आपातकालीन ओपीडी) में डॉ. अक्षिता नेगी सुबह 9:30 बजे, डॉ. कमल दत्ता दोपहर बाद 03:30 और डॉ. शुभम शाम 9:30 बजे से मरीजों का उपचार करेंगे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंज में हड्डी रोग और गायनी विशेषज्ञ मरीजों का उपचार सुबह 10:00 बजे से करेंगे।