फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़-मनाली एनएच पर हुआ भूस्खलन, कई घंटे रहा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़-मनाली एनएच पर
विज्ञापन

भूस्खलन, डेढ़ घंटा रहा बंद
मनाली के क्लाथ के समीप वीरवार शाम पहाड़ी से हुआ भूस्खलन
सड़क बंद होने से लगा दोनों तरफ कई किलोमीटर लंबा जाम
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर क्लाथ के समीप बिंदू ढोग में वीरवार शाम एकाएक ही पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। मलबा नेशनल हाईवे पर गिरने से बंद हो गया। सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और एनएच बहाली का काम शुरू किया। इन दिनों कुल्लू-मनाली सड़क का विस्तारीकरण किया जा रहा है। जिसकी खुदाई कार्य जोरों पर हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मनाली के कुछ ही दूरी पर क्लाथ के पास बिंदू ढोग नामक जगह पर वीरवार शाम करीब छह बजे पहाड़ी से भूस्खलन हो गया और मलबा नेशनल हाईवे पर आ गिरा। जिस कारण मार्ग अवरुद्घ हो गया। शाम को मनाली आ रहे वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण एकदम कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पर्यटन नगरी मनाली भी भूस्खलन की वजह से जाम हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस समेत प्रशासन की टीम ने मौके पर जायजा लिया और मशीनरी से सड़क बहाली का कार्य शुरू किया। सड़क पर मलबा अधिक आने के कारण करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मेहनत के बावजूद सड़क बहाल नहीं हो पाई। शाम साढ़े सात बजे तक सड़क बहाल नहीं हो पाई थी और प्रशासनिक अमला मौके पर स्थिति संभालने के लिए मौजूद रहा। पर्यटन सीजन शुरू होने के कारण इन दिनों मनाली की तरफ वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। वहीं, लेफ्ट बैंक में सड़क धंसने के बाद अधिकतर वाहन चालक इसी सड़क के माध्यम से मनाली आ जा रहे हैं। ऐसे में एकाएक भूस्खलन का मलबा गिरने से पर्यटकों समेत स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर, एसडीएम रमन घरसंगी ने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद सड़क बहाली के लिए काम शुरू कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें