फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएमसी सदस्यों व शिक्षकों से भुंतर थाना में घंटों पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएमसी सदस्यों व शिक्षकों
विज्ञापन

से भुंतर थाना में घंटों पूछताछ
चेष्टा स्कूल में जातीय भेदभाव मामले में पुलिस जांच जारी
तीन-चार दिनों में पूरी हो सकती है जांच, जल्द गिरेगी गाज
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला की दुर्गम पंचायत शिल्ही राजगिरी के हाई स्कूल चेष्टा में सामने आए जातीय भेदभाव मामले में कुल्लू पुलिस की जांच जारी है। डीएसपी मनाली शेर सिंह की अध्यक्षता में रोजाना मामले में आरोपियों से पूछताछ जारी है। रविवार को डीएसपी मनाली शेर सिंह ने एसएमसी सदस्यों समेत शिक्षकों से भुंतर थाना में घंटों पूछताछ की।
अब तक इस मामले में 12 बच्चों समेत 30 से अधिक लोगों से पूछताछ हो चुकी है। वहीं अभी भी कुछ एसएमसी सदस्यों, शिक्षकों व अभिभावकों से पूछताछ बाकी है। डीएसपी ने जातीय भेदभाव को लेकर थाने में तलब शिक्षकों व अन्य से गहन पूछताछ की और तथ्य जुटाए। वीडियो समेत शिकायत को लेकर भी पूछताछ की गई। स्कूल में पूछताछ के बाद अब मामले में लोगों को थाना तलब कर पूछताछ का दौर जारी है। करीब चार दिनों में पुलिस जांच पूरी होने की उम्मीद है। इसी के साथ आरोपी शिक्षकों पर भी गाज गिरेेगी। मामले में संलिप्त शिक्षकों की गिरफ्तारी के साथ निलंबन होना लगभग तय है। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई भी गिरफ्तार नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर रहे कि हाई स्कूल चेष्टा में पीएम नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान जातीय भेदभाव का मामला सामने आया था। मामला मीडिया में उछलने के बाद इसकी मजिस्ट्रियल जांच करवाई गई। जांच में जातीय भेदभाव की पुष्टि हुई। भुंतर पुलिस थानों में इस संबंध में मामला भी दर्ज किया गया है। इधर, डीएसपी मनाली शेर सिंह ठाकुर ने बताया कि मामले में गहनता से जांच चल रही है। वहीं, एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि भुंतर थाना में एसएमसी सदस्यों व शिक्षकों से पूछताछ की जा रही है। अभिभावकों को भी जांच में शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें