फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधुनिक माल रोड पर दिखी कुल्लू पुरातन संस्कति की झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
हौरन नृत्य और कुल्लवी नाटी
विज्ञापन

देखकर मंत्रमुग्ध हुए सैलानी
पारंपरिक परिधानों में सैकड़ों महिलाओं ने डाली कुल्लवी नाटी
ढोल करनालों की थाप बजते ही थिरक उठे महिलाओं के कदम
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मनाली के आधुनिक माल रोड पर बुधवार को कुल्लू की समृद्ध पुरातन संस्कृति की झलक देखने को मिली। कुल्लू की सांस्कृतिक विरासत को देखने के लिए पर्यटन नगरी करीब एक घंटे के लिए ठहर सी गई। माल रोड में पर्यटकों समेत स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
माल रोड पर हौरन नृत्य समेत कुल्लू की कई नाटियों के स्वरूप देखने को मिले। जिन्हें देख बाहरी राज्यों समेत हिमाचली पर्यटक भी आकर्षित हो गए। बुधवार को विंटर कार्निवाल का मुख्य आकर्षण हौरन नृत्य और कुल्लवी नाटी रही। हौरन नृत्य से कार्यक्रम का आगाज हुआ। पारंपरिक परिधानों और आभूषणों से सजी धजी महिलाओं से भरे माल रोड के बीच हॉरन नृत्य ने सबका मन मोह लिया। तीन महिला मंडलों ने अलग-अलग हौरन नृत्य पेश किया। जिसे खूब सराहा गया। इसके बाद एकाएक ही पारंपरिक ढोल करनालों की थाप बजते ही महिलाओं ने हवा में अपने रूमाल लहराना शुरू कर दिए।
विज्ञापन

कुल्लवी नाटी का आगाज धीमी गति से हुआ। धीरे-धीरे नाटी का स्वरूप बदलता गया। आधा समय पूरा होने पर एकाएक गोले से हटकर महिलाएं अलग-अलग हो गईं और नाटी डालनी शुरू दी। जिसे देखकर माल रोड पर मौजूद पर्यटक बेहद खुश हुए। दाएं तट के 30 महिला मंडलों की 300 महिलाओं ने करीब एक घंटा तक कुल्लवी नाटी डाली। इस दौरान एसडीएम मनाली एचआर बेरवा, शलीण पंचायत प्रधान मोनिका ठाकुर, ग्राम पंचायत मनाली की प्रधान मोनिका भारद्वाज, पलचान पंचायत प्रधान सुंदर ठाकुर, जज डा सूरत ठाकुर, सिकंदर और अन्य मौजूद रहे।

स्थानीय लोगों ने बढ़ाया हौसला
कुल्लवी नाटी के दौरान माल रोड पर मौजूद स्थानीय लोगों ने गाने गाकर प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। महिलाएं भी गाने गुनगुनाती हुई नाटी डालती रही। कार्यक्रम के बीच दर्शकों ने नाटी डाली।

पर्यटकों ने खूब ली सेल्फी
कुल्लवी परिधान पहने महिलाओं को पर्यटकों ने खूब पंसद किया। आभूषणों से सजी महिलाओं के साथ फोटो भी खिंचवाए। कुल्लवी गीत-संगीत पर थिरकी महिलाओं ने मनाली के माल रोड पर धमाल मचाया और पर्यटकों को भी झूमने पर विवश किया।
विज्ञापन


प्राचीन हौरन नृत्य ने खूब जमाया रंग
मनाली माल रोड पर मनु महिला मंडल मनाली गांव, ढुंगरी और शनाग ने प्राचीन हौरन नृत्य पेश कर सभी का मन मोहा। बेहद आकर्षक इस नृत्य से ही दूसरे दिन के कार्यक्रम का आगाज हुआ। प्राचीन हौरन नृत्य पेश करते हुए दलों ने माल रोड का चक्कर काटा। इस नृत्य के लिए महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा पहन रखी थी। जिसे देख सैलानी रोमांचित हो उठे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें