फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दशहरा उत्सव में चलेंगी 30 स्पेशल बसें, विधायक ने किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में आने वाले लोगों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) 30 स्पेशल बसों का संचालन करेगा। इन बसों के माध्यम से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लोगों को यातायात सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उत्सव के दौरान कुल्लू आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए परिवहन व्यवस्था को सुचारु रखने की तैयारी की गई है। वहीं, ढालपुर में सदर विधायक एवं दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर ने मंगलवार को स्पेशल बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव में अधिक से अधिक लोग भाग ले सकें, इसके लिए बस सेवाओं को व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को भी परिवहन सुविधा का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम रात 10 बजे तक चलेंगे। कार्यक्रमों के समापन के बाद लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रोजाना रात 10:30 बजे तक बसों का संचालन किया जाएगा। इससे कार्यक्रम देखने के बाद लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सहूलियत मिलेगी।
.....
कुल्लू से आनी के लिए भी चलेंगी दो बसें
विधायक ने बताया कि इस बार कुल्लू से आनी के लिए भी दो स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। इससे आनी क्षेत्र से दशहरा उत्सव में आने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। एचआरटीसी की ओर से शहरी और ग्रामीण रूटों पर बसों का संचालन कर लोगों की आवाजाही को आसान बनाने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार, प्रशासन और परिवहन निगम का उद्देश्य उत्सव के दौरान लोगों को सुरक्षित और सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध करवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें