फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भूस्खलन-बर्फबारी से कुल्लू और लाहौल में 29 सड़कें बंद

Sun, 20 Apr 2025 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
लाहौल की और ग्रांफू से लोसर की तरफ सड़क बहाली का कार्य में जुटी मशीनरी।-संवाद - फोटो : रविंद्र दुबे के आवास पर ब्राह्मण समाज सेवा समिति की बैठक के दौरान मौजूद ब्राह्मण समाज लोग।
विज्ञापन
बिजली के 13 ट्रांसफार्मर भी ठप, तापमान में आई गिरावट से बढ़ी बागवानों की चिंता
विज्ञापन

बागवान बोले- सेब की फ्लावरिंग के दौरान बारिश से सेटिंग पर पड़ सकता है असर

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू/मनाली। लाहौल घाटी और कुल्लू जिले में मौसम ने करवट बदल ली है। चार दिन से बारिश और बर्फबारी हो रही है। शनिवार रात से कुल्लू और लाहौल में बारिश का दौर जारी रहा।
रविवार को भी सुबह से शाम तक रुक-रुक बारिश होती रही। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी से तापमान में आ रही गिरावट से बागवानों की चिंता बढ़ने लगी है। बर्फबारी से लाहौल में अभी भी 19 सड़कें बंद हैं। कुल्लू में भूस्खलन से 10 सड़कों पर बस सेवा ठप है। कुल्लू और लाहौल में 13 बिजली ट्रांसफार्मर भी जाम हैं। जिले के मकरवे, शिकरवे, सेवन सिस्टर पीक, मनाली पीक, लद्दाखी पीक, हनुमान टिब्बा, देउ टिब्बा, फ्रैंडशिप पीक और नीलकंठ की पहाड़ियों पर बर्फ के फाहे गिरे। हल्के हिमपात के बीच शिंकुला दर्रे में वाहनों की आवाजाही सुचारू रही।
विज्ञापन

मनाली में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि और बारिश से बागवानों की चिंता बढ़ गई है। घाटी के बागवान प्रीतम चंद और लुदर चंद ने बताया कि सेब की फ्लावरिंग के दौरान बारिश का होना फसल के लिए ठीक नहीं है। इससे सेब की सेटिंग पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन



दुनिया के सबसे ऊंचे गांव कॉमिक हुई बर्फबारी
केलांग। समुद्रतल से 15049 फीट ऊंचे सड़क से जुड़ी दुनिया के सबसे ऊंचे गांव कॉमिक में पर्यटकों ने बर्फबारी का लुत्फ उठाया। रविवार दोपहर बाद स्पीति घाटी के कॉमिक समेत ऊंचाई वाले रिहायशी इलाकों में हिमपात होने से पारा शून्य के आसपास लुढ़क गया। हालांकि, बर्फबारी के बावजूद लाहौल-स्पीति में पर्यटकों की आवाजाही जारी है। स्पीति के स्थानीय निवासी कुंगा ने बताया कि वह खुद भी दोस्तों के साथ रविवार को दुनिया के सबसे ऊंचे गांव कॉमिक आए थे। यहां पहुंचते ही बर्फबारी शुरू हो गई। कुंगा ने बताया कि इस दौरान कुछ पर्यटक भी कॉमिक गांव पहुंचे थे। स्पीति घाटी में इन दिनों वाया किन्नौर और शिमला होकर भारी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। मनाली के रास्ते अभी ग्रांफू-काजा सड़क मार्ग बंद है। उधर, ताजा बर्फबारी के बाद मनाली-लेह सड़क मार्ग से बर्फ हटाने में जुटी बीआरओ की टीम को ठंड से जूझना पड़ा। हिमपात के कारण कुछ घंटों के लिए बर्फ हटाने के अभियान रोका गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें