फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली में मिला नेपाल मूल के व्यक्ति का शव

Sun, 20 Apr 2025 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में पेट्रोल पंप के समीप एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार मृतक व्यक्ति नेपाल मूल का है। अभी तक मृतक के किसी रिश्तेदार का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखा है। जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप के समीप एक व्यक्ति का शव देखा गया। स्थानीय लोगों इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। मृतक की पहचान जोजो दार्जिलिंग पुत्र मन बहादुर, नेपाल के रूप में हुई है। शव को देखकर मृतक की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष प्रतीत हो रही है। मृतक का चेहरा गेहुंआ है और बाएं हाथ में दो टैटू बने हैं। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें