फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जिप की नौ सीटों में 28 उम्मीदवारों ने आजमाया भाग्य

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में जिला परिषद की कुल 10 सीटें हैं, लेकिन स्पीति की पिन वैली की दो पंचायतों के चुनाव बहिष्कार करने से इस बार केवल जिला परिषद के 9 वार्डों में चुनाव हुए हैं। इन नौ सीटों पर कुल 28 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कांग्रेस, भाजपा और पूर्व मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा के विकास मंच ने सभी वार्डों में अपने-अपने उम्मीदवार उतारकर मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है।
विज्ञापन


जिला परिषद (जिप) वार्ड नंबर-एक उदयपुर से तीन महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वार्ड नंबर-दो त्रिलोकनाथ से तीन पुरुष प्रत्याशी, वार्ड नंबर-तीन जाहलमा से तीन महिला प्रत्याशी, वार्ड नंबर-चार वारपा से चार पुरुष प्रत्याशी और वार्ड नंबर-पांच केलांग से तीन महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इसी तरह वार्ड नंबर-छह सिस्सू से तीन पुरुष, वार्ड नंबर-सात कोलांग से तीन पुरुष, वार्ड नंबर-आठ लोसर से दो महिला तथा वार्ड नंबर-नौ काजा से चार महिला प्रत्याशी मैदान में हैं।
इस बार जिला परिषद अध्यक्ष का पद महिला के लिए आरक्षित होने के कारण चुनावी मुकाबला और भी रोचक हो गया है। वार्ड नंबर-एक उदयपुर पूर्व मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा, वार्ड नंबर-छह सिस्सू विधायक अनुराधा राणा तथा वार्ड नंबर-सात कोलांग पूर्व विधायक रवि ठाकुर का गृह क्षेत्र है। ऐसे में इन तीनों वरिष्ठ नेताओं की प्रतिष्ठा भी चुनाव परिणाम से जुड़ गई है।
विज्ञापन

उधर, लाहौल क्षेत्र की 15 पंचायत समिति सीटों के लिए करीब 35 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। पंचायत समिति और जिला परिषद चुनावों के परिणामों पर पूरे जिले की नजरें टिकी हुई हैं।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी किरण भड़ाना ने बताया कि जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए डाले गए मतों की गणना रविवार को केलांग में की जाएगी। मतगणना को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें